पत्थर पटक महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
रायपुर। सेरीखेड़ी में चार दिन पहले पत्थर पटककर एक महिला की हत्या का आरोपी पति बीती शाम-रात में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में लगी है।
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कृष्णा नगर गुढिय़ारी के एक युवक राजेन्द्र बाकचे (31) का अपनी पत्नी स्मिता बाकचे के साथ आपस में विवाद होता था। 18 जनवरी को भी दोनों में विवाद हुआ और युवक ने उसके सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद महिला का शव सेरीखेड़ी स्थित सात बंगला पास पड़ा रहा। दूसरी तरफ युवक पुलिस को गुमराह करने मंदिरहसौद थाना पहुंच गया और अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने लगा।
सायबर सेल एवं मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त ने घटना की जांच करते हुए 3 दिन बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पहले वह पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। बाद में उसने पत्थर से मारकर अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिससे आए दिन दोनों में विवाद होता था। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं खून लगा कपड़ा जब्त कर कार्रवाई में लगी है।
#महिला की हत्या#आरोपी#गिरफ्तार

पाठको की राय